फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The bodies will buy medicines and fogging machines themselves

Yamuna Nagar News: निकाय खुद ही खरीदेंगे दवा व फॉगिंग मशीनें

Sun, 21 Jul 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
The bodies will buy medicines and fogging machines themselves
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगरपालिकाओं व नगर परिषदों को अपने स्तर पर ही फॉगिंग के लिए दवा और मशीनें खरीदनी होंगी। इसके लिए मुख्य सचिव की तरफ से शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग को पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। विभाग ने सभी निकायों को फॉगिंग के लिए मशीनें व दवा की डिमांग देने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
नगर निगमों, नगरपालिकाओं व नगर परिषदों के पास फॉगिंग के लिए मशीनों संख्या में बहुत कम है। जब डेंगू व मलेरिया फैलता है तो हर बार मशीनें कम होने या फिर दवा न मिलने की बात कही जाती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। शहर के सभी वार्डों में समय पर फॉगिंग नहीं हो पाती। यमुनानगर में हर बार ऐसा ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन

लोग व पार्षद नगर निगम के कार्यालय में फॉगिंग के लिए चक्कर काटते रहते हैं, परंतु कोई उनकी सुनता तक नहीं। परंतु अब अधिकारी ऐसा कोई बहाना नहीं बना सकेंगे। क्योंकि अब प्रत्येक वार्ड के लिए एक हैंड ऑपरेट मशीन फॉगिंग के लिए खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मशीन को कर्मचारी अपने कंधे पर लटका कर प्रत्येक घर के अंदर फॉगिंग कर सकता है। प्रत्येक 10 वार्ड पर एक बड़ी मशीन खरीदी जाएगी। यह मशीन किसी वाहन पर रखी जाती है और फिर इसकी मदद से गलियों व सड़कों पर फॉगिंग की जाती है।
जिले में मिल चुके डेंगू के तीन केस
जिले में डेंगू व मलेरिया के साथ-साथ चिकनगुनिया दस्तक दे चुका है। अब तक जिले में डेंगू के तीन केस, मलेरिया का एक व चिकनगुनिया के दो केस सामने आ चुके हैं। अब मानसून चल रहा है। समय-समय पर बारिश भी हो रही है। ऐसे में बारिश के पानी में डेंगू व मलेरिया का मच्छर तेजी से पनपता है। डेंगू का लारवा साफ पानी व मलेरिया का लारवा गंदे पानी में पनपता है।

मुख्य सचिव ने शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग को पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। अब सभी निकार्यों को खुद ही दवा खरीदनी होगी। साथ ही 10 वार्ड के लिए एक बड़ी मशीन व एक वार्ड के लिए एक हैंड ऑपरेट मशीन खरीदने को कहा गया है। ग्राम पंचायतों के पास भी अपना फंड है। पंचायतें भी अपने स्तर पर दवा व फॉगिंग मशीनें खरीद सकती हैं। - डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed