फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The biography of the patriots being told to the students in the prayer meeting

प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को बताई जा रही देशभक्तों की जीवनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The biography of the patriots being told to the students in the prayer meeting
जिला आजादी के 75वें महोत्सव के रंग में रंगा है। चारों तरफ राष्ट्रीय पर्व की धूम व उमंग है। सरकार की ओर से आजादी की 75वीं वर्ष को यादगार बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसके तहत शिक्षा विभाग ने स्कूलों को इसके लिए विभिन्न आदेश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत तिरंगा रैली, जागरुकता कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में जगाधरी के मॉडल संस्कृति स्कूल में विशेष तरीका अपनाया गया है।
विज्ञापन

जिसके तहत विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में देश के गौरवमयी इतिहास के बारे बताया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को आजादी के महानायकों, देशभक्तों, क्रांतिकारियों के जीवन के बारे बताया जा रहा है। स्कूल प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को देश के इतिहास और आजादी के संघर्ष के बारे बताया जा रहा है। प्रार्थना सभा में मुगल आक्रांताओं से लेकर लोहा लेने वाले देश के महान राजाओं और शासकों के जीवनकाल के बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा 1857 के प्रथम संग्राम, हरियाणा व पंजाब की भूमिका, संग्राम के महानायकों सहित चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर दत्त, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मौलाना अबुल कलाम आजाद, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस सहित तमाम क्रांतिकारियों के बारे बताया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने देश के इतिहास व आजादी संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। डॉ. रमेश ने बताया कि इसमें विद्यार्थी बहुत ही रुचि ले रहे हैं। विद्यार्थी कार्यक्रम के दौरान प्रश्न पूछते हैं, जिससे उनका बौद्धिक स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed