फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The bill gave freedom to the Wakf Board: Indresh

बिल से वक्फ बोर्ड को मिली मुक्ति : इंद्रेश

Sun, 06 Apr 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The bill gave freedom to the Wakf Board: Indresh
कैथल। वक्फ बोर्ड के संशोधन में लाखों लोगों की राय ली गई है। शायद यह पहला ऐसा बिल होगा, जिस पर काफी व्यापक मंथन हुआ और लंबी बहस चली और वह पारित हो गया।
विज्ञापन

वक्फ में पहले पारदर्शिता नहीं थी, दस्तावेज नहीं थे, यह कुछ मजहबी और कुछ सियासती माफिया का अड्डा बन चुका था। इससे मुसलमान को कोई भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था और इतने वर्षों में कोई समाज हित का काम भी नहीं हुआ। यह दावा आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कैथल में एक कार्यक्रम में प्रेसवार्ता में किया है। कहा कि जो माफिया था उससे इस बिल के माध्यम से वक्फ बोर्ड को पूर्ण रूप से मुक्ति मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुसलमान में एक तरह का भय का माहौल बना रखा था। इसलिए मुसलमान और वक्फ बोर्ड को कांग्रेस और ऐसे ही अन्य दल व मजहबी नेताओं से भय मुक्ति मिली है। अब वक्फ बोर्ड की आमदनी से मुसलमानों की कल्याणकारी योजनाएं बनेगी। इंद्रेश ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत का मुसलमान पहली बार हैप्पी ईद मना रहा है। देश में मजहब के नाम पर जो दंगे भड़काए जाते थे वे भी बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग इस बिल को लेकर कोर्ट में गए हैं, वे संसद में अपना पक्ष कानून के रूप में नहीं रख सके। इसके विपरीत जो लोग इस बिल के ऊपर भड़काने का काम कर रहे थे उनका पर्दाफाश हुआ है। कहा कि इससे दंगा मुक्त भारत बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

वक्फ बोर्ड को आमदनी सबसे ज्यादा हिंदुओं से है। यह बिल उच्चतम न्यायालय में गया है, इसका क्या होगा, यह समय बताएगा। बिल का फैसला तो न्यायालय को करना है कि बिल गिरेगा या नहीं गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed