{"_id":"68b1f7d043569fbbfd03bb95","slug":"the-belongings-of-those-who-throw-garbage-in-the-open-will-be-confiscated-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143033-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खुले में गंदगी डालने वालों का सामान जब्त होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खुले में गंदगी डालने वालों का सामान जब्त होगा
Sat, 30 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
निगम अधिकारियों की बैठक लेते सेनिटेशन ऑफिसर अनिल यादव।प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के स्पेशल ऑफिसर (सेनिटेशन) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान से शहर सुंदर, साफ व स्वच्छ बनेगा। अभियान के तहत शहर में विशेष सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों के डिवाइडर को सुंदर बनाने व हर नाले व नाली की सफाई व अन्य व्यवस्थाएं होगी। इससे शहर की सूरत बदलेगी।
पहले लोगों व दुकानदारों को समझाया जाएगा। फिर कार्रवाई की जाएगी। खुले में गंदगी फैलाने वालों व सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने के साथ चालान किया जाएगा। वह शुक्रवार को नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त धीरज कुमार के साथ पूर्व एयरफोर्स वॉरियर्स, नगर निगम पार्षदों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, दुकानदारों व निगम अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
बैठक में पहुंचे पूर्व एयरफोर्स वॉरियर्स शहर के विभिन्न बैंकों, अस्पतालों व अन्य संस्थानों में कार्यरत है। उन्होंने सभी को पॉलिथीन से होने वाली कैंसर जैसी बीमारियों के उदाहरण देकर इसका इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। स्पेशल ऑफिसर यादव ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों को निगम कार्यालय बुलाया और उन्हें स्वयं दुकान के आगे किए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि अब से किसी भी दुकानदार का सामान दुकान के आगे रखा होना चाहिए। दुकानदार स्वयं दुकान के आगे रखे साइन बोर्ड, सामान, बैंच आदि को उठाकर दुकान के भीतर रखें। दुकानों में डस्टबिन का इस्तेमाल करें और उसका कचरा डोर टू डोर आने वाले वाहन में डाले। यदि अब से दुकानों के आगे गंदगी नजर आई या दुकान का सामान रखा मिला तो सामान जब्त करने के साथ चालान किया जाएगा।