{"_id":"686acaba8733e8bcad0af099","slug":"the-bag-was-snatched-from-the-daughter-in-law-who-was-going-with-her-mother-in-law-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140370-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सास के साथ जा रही बहू से झपटा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सास के साथ जा रही बहू से झपटा बैग
Mon, 07 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रणजीतपुर से कैंप बाजार में सामान लेने गई सास सरोज बाला व बहू रुचि से दिनदहाड़े बाइक सवार युवक बैग झपटकर फरार हो गया। बैग में मोबाइल व 200 रुपये की नकदी थी। मामले की डायल-122 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बाइक सवार आरोपी युवक को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं किया है।
शुगर मिल से सेवानिवृत्त महेंद्र सैनी ने बताया कि शनिवार सुबह बहू रुचि अपनी सास सरोज बाला के साथ मेन बाजार कैंप में सामान लेने गई थी। अभी सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंची भी नहीं थी कि बाजार में बाइक सवार एक युवक बहू के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में रखे पर्स में मोबाइल व 200 रुपये थे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। गांधीनगर थाने के विवेचन अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले में आगे की जांच सीआईए कर रही है।