फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The audience was mesmerized by listening to Vedic hymns on Sankranti

Yamuna Nagar News: संक्रांति पर वैदिक भजन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध

Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized by listening to Vedic hymns on Sankranti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आर्य युवा समाज के तत्वाधान में मकर संक्रांति पर्व पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वैदिक विद्वानों व भजनोपदेशक ने विभिन्न वैदिक भजन प्रस्तुत किए। भजन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मानसिंह आर्य व डॉ. सुषमा आर्य ने किया। इसमें पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, रोटरी क्लब से उप प्रधान भारत माटिया, रोटरी क्लब से महिला प्रधान पूजा माटिया, इनरव्हील क्लब प्रधान नीलम बंचल, भारत विकास परिषद सदस्य व आर्य समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रिंसिपल रमन शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के पर स्कूल प्रांगण में वैदिक कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इसमें वैदिक प्रवक्ता रणवीर शास्त्री व रोहित शास्त्री ने वैदिक व्याख्यानों से मकर संक्रांति का वैज्ञानिक महत्व बताया। भजनोपदेशक भूपेंद्र आर्य ने भजनों से ईश्वर के गुणों का व्याख्यान किया। आर्य समाज रादौर के संरक्षक मान सिंह आर्य को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में रमन शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के प्रेरणास्त्रोत आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed