फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The audience celebrated the birth anniversary of Shri Ram

Yamuna Nagar News: श्रीराम जन्मोत्सव पर दर्शकों ने मनाई खुशी

Fri, 04 Oct 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The audience celebrated the birth anniversary of Shri Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मनोकामना मंदिर के मैदान में सनातन धर्म सभा एवं श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में श्रीराम जन्म व ताड़का वध के प्रसंगों का मंचन हुआ। श्रीराम जन्मोत्सव पर दर्शकों ने नाच झूमकर खुशी मनाई।
राम जन्म के प्रसंग में मंचन किया गया कि रावण के अत्याचारों से पूरी सृष्टि त्रस्त है। इस दौरान महर्षि वशिष्ठ राजा दशरथ की पुत्र कामना पर पुत्रेष्टि यज्ञ करते हैं। यज्ञ के प्रसाद के तौर पर राजा दशरथ को खीर देकर अपनी रानियों को खिलाने के लिए कहा जाता है। खीर का प्रसाद खाने के बाद दशरथ की रानियां राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न को जन्म देती हैं। पुत्रों के जन्म का समाचार मिलते ही राजा दशरथ अयोध्या में खुशियां मनाने के आदेश देते हैं।
विज्ञापन

वहीं राम जन्म की खुशी में रामलीला के पंडाल में उपस्थित दर्शकों को लड्डू का प्रशाद वितरित किया जाता है। ताड़का वध प्रसंग के मंचन के दौरान दिखाया गया कि वन में असुरों के अत्याचार से त्रस्त महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम व लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। गुरु वशिष्ठ के आश्रम में विद्या ग्रहण कर श्रीराम व लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ वन में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर यजमान की रक्षा के लिए हुए संग्राम में सुभाऊ, मारीच सहित सैकड़ों राक्षसों का संहार करने के अलावा ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। इस अवसर पर क्लब के निर्देशक भागीरथ राम सैनी, प्रधान धर्मपाल सैनी, प्रधान सुधीर गर्ग, मंगत राम सैनी, वीरेंद्र गर्ग, राजू सैनी, जयगोपाल व गगन गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed