Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The atmosphere became devotional with yagna, discourses and bhajans

Yamuna Nagar News: यज्ञ, प्रवचन और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

Mon, 16 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere became devotional with yagna, discourses and bhajans
आर्य समाज मंदिर में उप​स्थित श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में 13 से 15 फरवरी तक महर्षि दयानंद सरस्वती का 202वां जन्म एवं बोध महोत्सव श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को यज्ञ और भजन-प्रवचन के साथ हुआ। 16 फरवरी को प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
समापन समारोह की शुरुआत प्रातः पूर्णाहुति यज्ञ से हुई। इसे आर्य समाज के पुरोहित पंडित सुरेश आर्य और उनकी धर्मपत्नी ज्योति आर्य ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इसके बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रातः रास में भाग लिया। अंतिम चरण दोपहर लगभग दो बजे तक चला। विरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन के माध्यम से मानव जीवन में यज्ञ के महत्व और मुक्ति प्राप्ति का मार्ग बताया। उन्होंने महर्षि दयानंद के जीवन और उनके सामाजिक सुधारों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद ने समाज में व्याप्त बुराइयों का विरोध किया और नारी शिक्षा, सती प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया। भजन उपदेशक सुमित्रा अंगिरा ने भजनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को भावपूर्ण कर दिया। मंच का संचालन मंत्री यश वर्मा ने किया। आर्य समाज के संरक्षक रमेश पाहुजा ने महर्षि के मिशन को आगे बढ़ाने पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला विंग आर्य समाज की प्रधान सुदेश चड्ढा ने सभी को प्रेरित किया कि ऋषि के कार्य को पूर्ण करने और उनके मिशन को आगे बढ़ाने में सहयोग दें। समारोह के अंत में आर्य समाज के प्रधान रविंद्र पाहुजा ने महर्षि दयानंद को युग प्रवर्तक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का आर्य समाज के 10 नियमों का वाचन और शांति पाठ के साथ समापन किया गया। समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने लंगर में भोजन ग्रहण किया।

आर्य समाज मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु। प्रवक्ता

आर्य समाज मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed