{"_id":"67cf4103dc4ceefcd60ea6b9","slug":"the-association-raised-the-demand-for-increasing-the-pension-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134385-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एसोसिएशन ने पेंशन बढ़ाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एसोसिएशन ने पेंशन बढ़ाने की उठाई मांग
Tue, 11 Mar 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायर्ड एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक रामलीला भवन में हुई। बैठक में दिल्ली एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार केडी खेड़ा व रोहतक से महासचिव एमएल अरोड़ा पहुंचे।
बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से करीब 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से पेंशन बढ़ाने की मांग की। इस दौरान केडी खेड़ा ने कहा कि सरकारी बैंकों के सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारी बेहद खराब हालत में जीवन यापन कर रहे हैं। परंतु सरकार पेंशनर्स की बात तक नहीं सुन रही। इसे लेकर कई बार जंतर-मंतर पर व बैंक मुख्यालय के बाहर धरने दिए जा चुके हैं। बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन अन्य विभागों की तुलना में बहुत ही कम है। पहले जो पेंशन 1995 में मिलती थी, वही अभी भी मिल रही है। महंगाई बढ़ रही है और पेंशनर्स का गुजारा काफी मुश्किल होता जा रहा है।