फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The ancient Mantra Devi temple is the center of faith of devotees

Yamuna Nagar News: प्राचीन मंत्रा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र

Mon, 07 Oct 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The ancient Mantra Devi temple is the center of faith of devotees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नवरात्र शुरू होते ही लोग देवी स्थलों व मंदिरों में दर्शनों व पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। बिलासपुर खंड के गांव भगवानपुर स्थित प्राचीन मंत्रा देवी मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जो गांव में लगती शिवालिक की पहाड़ी पर 150 मीटर ऊंचाई पर है। यहां मंदिर में मां चंडी रूप में विराजमान है।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों की माने तो यह माता मंत्रा देवी का विश्राम स्थल है। जहां हर साल चैत्र व शारदीय नवरात्र पर हरियाणा सहित पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी यहां शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मां के दर्शन कराने व पूजन सहित भंडारे के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

श्री माता मंत्रा देवी मंदिर समिति के प्रधान डॉ. बरखा राम ने बताया कि मंदिर परिसर में 27 वर्षों से नवरात्र के अवसर पर अष्टमी को भंडारा लग रहा है। भंडारे की शुरुआत में एक हजार लोग थे।बीते एक दशक से अष्टमी के भंडारे में करीब पांच से सात हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बार आठ हजार लोगों के भंडारे की व्यवस्था रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भंडारा 11 अक्तूबर दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें कढ़ी-चावल, पूरी, आलू-छोले, कद्दू, जलेबी व चाय का प्रसाद वितरित होगा, जिसके लिए क्विंटलों खाद्य व पेय सामग्री मंगाई जाएगी। इन पर आने वाला सारा खर्च मंदिर समिति सहित गांव के लोग और श्रद्धालु मिलकर करते हैं।

हवन और 150 कन्याओं का होगा पूजन
डॉ. बरखा राम ने बताया कि भंडारे से पहले सुबह नौ बजे हवन व 11.30 बजे कन्या पूजन होगा। मंदिर में जितनी भी कन्याएं पहुंचती हैं, उनका बैंड बाजे के साथ स्वागत व पूजन होता है। उन्हें भोजन कराने के साथ चुनरी व अन्य उपहार भी दिए जाते हैं। इस तरह करीब 150 कन्याओं का पूजन होता है। मंदिर में लगातार 23 वर्षों से देसी घी की अखंड ज्योति जल रही है। अखंड ज्योति सहित मंदिर परिसर में माता मंत्रा देवी, ललिता देवी, भगवान शिव व हनुमान मंदिर के सेवा व पूजन कार्यों में पुजारी लगे हैं। मंदिर के रास्ते ध्यानु भगत का मंदिर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed