फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The airstrip will give flight to the dreams of youth

Yamuna Nagar News: हवाई पट्टी से मिलेगी युवाओं के सपनों को उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The airstrip will give flight to the dreams of youth
संवाद न्यूज एजेंसीयमुनानगर। विकास पथ पर यमुनानगर के बढ़ते कदमों की कड़ी में हरियाणा सरकार ने जिलों को बड़ी सौगात दे दी है। जिले में अब हेली पेड व हवाई पट्टी बनाई जाने की घोषणा की गई है। इससे न केवल पायलट बनने की चाह रखने वाले युवाओं के सपनों का उड़ान मिलेगी, बल्कि भविष्य में यहां एयरपोर्ट बनने की संभावना को बल मिल गया है। इस घोषणा के बाद यमुनानगर के उद्योग को भी भविष्य में भी काफी लाभ मिल सकता है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में सैन्य बलों को भी इस हवाई पट्टी के उपयोग कर सकेंगे। काबिले गौर है कि अभी तक हरियाणा में सिविल एविएशन विभाग के अंतर्गत पिंजौर, करनाल व हिसार में तीन हवाई पट्टियां मौजूद हैं। हिसार की हवाई पट्टी को अब एयरपोर्ट का रूप दे दिया गया है। जबकि करनाल और पिंजौर में युवाओं को पायलट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी तरह का लाभ आने वाले समय में यमुनानगर के लोगों को भी मिलेगा। इस हवाई पट्टी बनने के बाद जल्द ही यहां फ्लाइंग क्लब खोलने की तैयारी की जाएगी। जहां पर युवा प्रशिक्षण लेकर पायलट बनने के सपने को साकार कर सकेंगे।
विज्ञापन


फ्लाइंग क्लब बनने से होगा लाभ

युवा आनंद शर्मा का कहना है हवाई पट्टी बनना भी जिले के लिए खुशी की बात है। लेकिन अगर सरकार पट्टी के साथ भविष्य में फ्लाइंग क्लब खोले तो इससे युवाओं को और अधिक लाभ मिलेगा। इससे युवा यहां पायलट बनने जैसे प्रशिक्षण लेकर अन्य क्षेत्रों में पायलट के लिए रोजगार पा सकेंगे।
विज्ञापन

युवाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा मौका
वहीं कुशल वीर बख्शी का कहना है हवाई पट्टी के बारे में अभी तक सुना है लेकिन अब खुद के जिले में पट्टी बन जाएगी तो बड़ी बात है। वहीं अगर सरकार फ्लाइंग क्लब भी तैयार करती है तो युवाओं को और आगे बढ़ने का मौका मिल जाएगा। जो युवा पायलट बनने का काफी समय से सपना देखते आ रहे हैं उन्हें अपनी उड़ान भरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी पहल का स्वागत, होगा फायदा
हरियाणा प्लाईवुड मैन्फेचरर्स एसोसिएशन के प्रधान जेके बिहानी ने कहा कि हवाई पट्टी बनाने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। ये अच्छी पहल है अगर इसमें विस्तार होता है न केवल उद्योग व्यापार आम नागरिकों को भी भविष्य में इसका फायदा होगा।


मुख्यमंत्री ने जिले के लिए यह बहुत बड़ी सौगात दी है। जल्द ही इस हवाई पट्टी के लिए जगह का चयन कर दिया जाएगा। हवाई पट्टी के बनने से भविष्य में यहां युवा पायलट प्रशिक्षण लेकर पायलट बनने के सपने को साकार कर सकेंगे। इसके अलावा आने वाले समय में उद्योग नगरी को भी इसका काफी लाभ मिलेगा।
-विधायक एवं कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed