फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The agent who went to flow the ashes of worship died due to drowning in the canal

पूजा की राख प्रवाहित करने गए आढ़ती की नहर में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The agent who went to flow the ashes of worship died due to drowning in the canal
जगाधरी। पश्चिमी यमुना नहर में फतेहपुर पुल के पास डूबने से गांव जड़ौदा के 40 वर्षीय आढ़ती नरेश की मौत हो गई। गोताखोरों ने उनका शव नहर से बाहर निकाला। थाना बूड़िया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले घर में पूजा पाठ हुआ था। पूजा सामग्री की राख नहर में डालने गए थे। नहर पर बने पुराने पुल के ऊपर से पांव स्लिप होने से वह नहर में गिरे और डूब गए। गोताखोर अमर सिंह पहलवान ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना बूड़िया प्रभारी लज्जा राम ने बताया कि गांव जड़ौदा निवासी नरेश की नहर में डूबने की सूचना आई थी । पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सुबह करीब छह बजे पूजा के बाद बची राख को डालने के लिए नहर पर आया था। पांव स्लिप होने पर वह नहर में गिर गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। नरेश ने बाबैन में आढ़ती की दुकान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक की मौत
यमुनानगर । गांव हड़ौली में 30 वर्षीय युवक प्रदीप छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के भाई शैंकी ने बताया कि शनिवार की शाम को तेज हवा से लाइट चली गई थी। गर्मी ज्यादा होने से भाई प्रदीप छत पर सोने के लिए चला गया। रात करीब 11 बजे वह छत से अचानक नीचे गिर गया। उसे अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed