{"_id":"68af657a5c3180fcc30f35af","slug":"the-accused-who-vandalized-the-scooty-was-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-142905-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्कूटी में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्कूटी में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Thu, 28 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के महाराणा प्रताप पार्क के बाहर खड़ी चेतना कांबोज की स्कूटी में तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को रादौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि चेतना कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त की शाम को वह अपनी स्कूटी पर महाराणा प्रताप पार्क में घूमने के लिए गई थी। इस दौरान उसने पार्क के गेट के पास अपनी स्कूटी खड़ी की थी। रात लगभग नौ बजे जब वह वापस स्कूटी से अपने घर जाने लगी तो उसने देखा कि उसकी स्कूटी की डिक्की को किसी ने तोड़कर खोला हुआ था। स्कूटी का चार्जर बाहर पड़ा हुआ था। स्कूटी के अंदर से पानी की बोतल व अन्य सामान गायब था। पार्क के गेट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि दो युवकों ने उसकी स्कूटी में तोड़ फोड़ की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में बकाना निवासी पवन कुमार व रादौर की शास्त्री कॉलोनी निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।