फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused of taking loan on fake documents was sent to jail

Yamuna Nagar News: फर्जी दस्तावेजों पर ऋण लेने का आरोपी भेजा जेल

Fri, 04 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The accused of taking loan on fake documents was sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। फर्कपुर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों पर दूसरे के प्लाट पर लोन लेने के आरोपी कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2019 में फर्कपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि कृष्णा नगर काॅलोनी निवासी राम कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने 100 वर्ग गज का प्लाट खरीदा हुआ था। वर्ष 2019 में इस प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू किया तो बैंक कर्मचारी पहुंच गए। जिन्होंने बताया कि इस प्लाट की जोगिंद्र सिंह ने रजिस्ट्री ले रखी है। इस प्लाट के सभी दस्तावेज पास में थे।
विज्ञापन

आरोप है कि जोगिंद्र सिंह ने धोखाधड़ी कर इस प्लाट पर लोन लिया था। बाद में पता लगा कि आरोपी ने इसी तरह से कई अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की है। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की। जांच के बाद आरोपी जोगिंद्र सिंह, उसकी पत्नी ईश्वर देवी व बेटे भानू के विरुद्ध वर्ष 2019 में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी बकाया थी। वहीं उसकी पत्नी व बेटे ने हाई कोर्ट से जमानत ले ली थी। बाद में पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र सिंह अन्य धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया था। अब उसे कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed