फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused of posting false post in Pahalgam case has been named

Yamuna Nagar News: पहलगाम मामले में झूठी पोस्ट डालने का आरोपी नामजद

Sun, 04 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The accused of posting false post in Pahalgam case has been named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पहलगाम आतंकी हमले के मामले बीबीपुर निवासी विशेष समुदाय के व्यक्ति पर फेसबुक पर सौहार्द बिगाड़ने की पोस्ट डालने का आरोप लगा है। पोस्ट में आरएसएस को बदनाम करने के बारे में कहा गया है। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में विष्णु नगर निवासी रविश शर्मा की शिकायत पर बीबीपुर निवासी अरशद पोसवाल पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विष्णु नगर निवासी रविश वर्मा ने शिकायत में बताया कि पहलगाम हमले से पूरे देश के लोगों में रोष है। ऐसे में बीबीपुर निवासी अरशद पोसवाल ने अपने फेसबुक अकाउंट से सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट की है। इस झूठी पोस्ट में लिखा है कि पुलिस ने पहलगाम मामले में एक आतंकी पकड़ा है। पकड़े गए कश्मीरी आतंकी ने पूछताछ के दौरान कहा कि आरएसएस हमें हथियार और पैसा मुहैया कराती है।
विज्ञापन

हिंदुओं को मारने के लिए कहा जाता है ताकि हिंदुओं के दिमाग में मुसलमानों के लिए नफरत भरी जा सके। यह पोस्ट 30 अप्रैल को शेयर की गई है। जिससे धार्मिक सद्भाव व सौहार्द बिगड़ सकता है। आरोपी की पोस्ट में आरएसएस के छाया चित्र भी लगे हैं। जिससे आरएसएस को बदनाम किया जा रहा है। बूड़िया थाना प्रभारी नर सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed