फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused of fraud was arrested

Yamuna Nagar News: ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The accused of fraud was arrested
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने अंबाला की दशमेश नगर कॉलोनी निवासी सतनाम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने साथी के साथ मिलकर दो युवकों को फर्जी वीजा थमाकर 25 लाख रुपये हड़प लिए। जगाधरी के राजन गली निवासी सुधीर जैन ने पुलिस को बताया कि उनके परिचित अंकित देशवाल और रोहताश विदेश जाना में नौकरी करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सतनाम से हुई, जो अपने साथी मोहाली निवासी दलजीत के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी ने दोनों युवकों को विदेश भेजने के लिए 50 लाख रुपये खर्च बताया और 25 लाख रुपये एडवांस मांगे। पीड़ितों ने आरोपी की बातों में आकर पांच अक्तूबर 2025 को यमुनानगर बस स्टैंड के पास 25 लाख रुपये दे दिए। सात नवंबर को मलेशिया की टिकट भेजी गई और दावा किया गया कि वहां से ऑस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा। साथ ही भेजा गया वीजा जांच में फर्जी निकला। जब रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी धमकी देने लगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed