फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused kept roaming with the dead body on the bike

Yamuna Nagar News: बाइक पर शव लेकर घूमते रहे आरोपी

Tue, 25 Mar 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The accused kept roaming with the dead body on the bike
यमुनानगर। ठेकेदार राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया लेकिन, आरोपियों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया उसने पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपी शव को बाइक पर लेकर आठ किमी दूर पहुंच गए पर नाके पर तैनात पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जिले में हुईं वारदात के बाद जिले में जगह-जगह पुलिस ने नाकेबंदी की थी। जहां पर हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहता हैं। रविवार रात को जगाधरी शहर की शांति कॉलोनी में हमले के बाद ठेकेदार राजकुमार के बेसुध होने पर आरोपी उसे बाइक पर लेकर दादूपुर नलवी नहर तक पहुंच गए। जिस स्थान पर शव को फेंका गया वह घटना स्थल से करीब आठ किमी की दूरी पर है। वहीं नाकों पर तैनात पुलिस को न तो इसका पता चला और न ही कहीं पर आरोपियों को रोककर पूछताछ की गई। जिससे पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed