फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tenders are being floated again and again, contractors are not available

Yamuna Nagar News: टेंडर लग रहे बार-बार, नहीं मिल रहे ठेकेदार

Thu, 02 Mar 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tenders are being floated again and again, contractors are not available
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में करोड़ों रुपये के काम ढाई माह से ई-टेंडर में लटके हैं, क्योंकि इनके लिए कोई ठेकेदार या एजेंसी नहीं मिल रही है। बार-बार रिकॉल किए ई-टेंडर में दिए समय में किसी ठेकेदार या एजेंसी से बिड नहीं आ रही या कई कामों के लिए पहली बार में एक ही बिड आने पर भी ई-टेंडर रिकॉल करने पड़ रहे हैं। ये देख वार्डों के पार्षद ई-टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि ई-टेंडर का अफसर प्रचार नहीं कर रहे हैं, जो महज वेबसाइट पर ई-टेंडर अपलोड कर पल्ला झाड़ रहे हैं।
वार्ड नंबर चार से पार्षद देवेंद्र सिंह और वार्ड नंबर 13 से पार्षद निर्मल चौहान का कहना है कि बीते चार साल के कार्यकाल में वार्डों के काम जमीन पर कम और कागजों में अधिक हो रहे हैं। ई-टेंडर प्रक्रिया कई माह पूरी नहीं होती, जिसकी वजह उसका प्रचार-प्रसार न होना भी है। टेंडर की विज्ञप्ति न तो समाचार पत्रों में दी जा रही है, न टेंडर की प्रति सदन में मंजूर किए प्रस्ताव अनुसार वार्डों के पार्षदों को भेजी जा रही है। अब दस माह का कार्यकाल शेष है, जिसमें वार्डों में होने वाले जरूरी काम अधिक हैं। ऐसे में ई-टेंडर का अधिक से अधिक प्रचार कर उन्हें सिरे चढ़ाया जाना चाहिए। ये मांग आगामी सदन बैठक में भी होगी।
विज्ञापन

ठेकेदार नहीं मिलने से वार्ड-11 में 1.71 करोड़ रुपये में तेजली समीप सामुदायिक केंद्र का निर्माण अटका है। वार्ड-11 के तेजली खेल परिसर में 23.44 लाख रुपये में पब्लिक टॉयलेट का निर्माण नहीं हो पा रहा है। वार्ड-16 में 48.84 लाख रुपये में वाइन शॉप से आरयूबी तक सड़क व सीवर लाइन व ऑटो मार्केट की पार्किंग का निर्माण नहीं हो सका। वार्ड-18 में 24.52 लाख से विभिन्न क्षेत्र में मरम्मत कार्य गांव कैल के पास 13.74 लाख रुपये में कचरा प्लांट की चहारदिवारी का निर्माण भी नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा गत ढाई माह में लगे अन्य ई-टेंडर शून्य या एक बिड होने पर रिकॉल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। प्रयास है कि जल्द टेंडर व वर्क अलॉट कर निर्माण व अन्य कार्य तय समय अवधि में पूरे कराए जाएं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed