फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tendered for cleaning, but the encroachments from the drains were not removed

Yamuna Nagar News: सफाई का टेंडर किया, पर नहीं हटे नालों से कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tendered for cleaning, but the encroachments from the drains were not removed
मानसून में शहर को जलभराव की पीड़ा देने वाले नालों पर नगर निगम अफसरों का ध्यान नहीं है। हालांकि नालों की सफाई के लिए 1.42 करोड़ रुपये में टेंडर लगा दिए हैं, पर हर साल सफाई में अड़चन बनने वाले नालों पर किए कब्जे अब भी नहीं हटा पाए हैं। यह मुद्दा वार्डों के पार्षद सदन की हर बैठक में उठा चुके हैं, बावजूद इसके नालों से कब्जे हटाने की कार्रवाई नोटिस देने व कमेटियां गठित करने तक सिमटी है। यही लापरवाही मानसून में जलभराव के रूप में भारी पड़ सकती है, क्योंकि कब्जों के चलते नालों की सही सफाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में छोटे-बड़े 61 नाले हैं। मुख्य नाला जगाधरी से यमुनानगर की दर्जनभर कॉलोनियों से होकर पश्चिमी यमुना नहर के किनारे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में आ रहा है। इस नाले पर कई जगह स्थाई कब्जे हैं। निगम अफसरों ने गत वर्ष तैयार रिपोर्ट में नौ जगह कब्जे माने, जिनमें फैक्ट्री, मकान व दुकान भी नाले पर मिले थे, किंतु वार्ड-8 से पार्षद विनोद मरवाह, वार्ड-13 से पार्षद निर्मल चौहान का आरोप है कि अफसरों की रिपोर्ट गलत है, क्योंकि सही सर्वे करें तो नालों पर सैकड़ों जगह कब्जे मिलेंगे। जिनके कारण निगम या ठेकेदार के कर्मचारी स्लैब व पक्के निर्माण के नीचे नालों की सफाई नहीं कर पाते। इस तरह इन कब्जों वाले स्थानों पर नालों में काई व गंदगी जमा रहती है। कई जगह तो ईंट-मलबा गिरा मिलता है। खासकर बरसाती सीजन में अधिक पानी आने पर नालों की निकासी में बाधा बनती है और नाले ओवरफ्लो होकर साथ लगती गलियों-सड़कों में जलभराव करते हैं।
विज्ञापन


मानसून से पहले नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए अफसरों को निर्देश दे चुके हैं। साथ ही नालों पर किए कब्जों पर भी कार्रवाई होगी।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed