फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tender over, heaps of garbage in the wards, the ruling party surrounded the officials on the cleanliness system

टेंडर खत्म, वार्डों में लगे कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था पर सत्ता पक्ष ने अधिकारियों को घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tender over, heaps of garbage in the wards, the ruling party surrounded the officials on the cleanliness system
यमुनानगर। शहर के वार्ड 12 से 22 में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का टेंडर खत्म होने के बाद सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। एक फरवरी से ठेका लेने वाली एजेंसी के कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए वार्डों की कॉलोनियों में नहीं आ रहे। ऐसे में शायद ही कोई ऐसी गली होगी जिसमें कूड़े के ढेर न लगे हों। कूड़ा उठाने के लिए नए सिरे से टेंडर कब लगेंगे इसका अफसरों को भी नहीं पता। वहीं सफाई के मुद्दे पर अब सत्ता पक्ष के लोगों ने ही नगर निगम के अधिकारियों को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम में कुल 22 वार्ड हैं। इन वार्डों को एक से 11 व 12 से 22 दो जोन में बांट कर कूड़ा उठाया जा रहा है। दोनों जोन में कूड़ा उठाने का ठेका फरीदाबाद की क्लासिक मैनपावर एंड कंस्ट्रक्शन सर्विसेस कंपनी ने ठेका लिया हुआ है। वार्ड 12 से 22 में कंपनी का ठेका 31 जनवरी को खत्म हो चुका है। जबकि एक से 11 वार्ड में देरी से हुआ ठेका इस माह खत्म हो जाएगा। उधर सफाई की बदहाल स्थिति पर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकालते हुए लिखा कि बड़ी खुशी की बात है कि निगम से जुड़े लोग इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था का सर्वे करके आए हैं। आने के बाद सरकार की बदनामी करवा रहे हैं। आज वार्ड नंबर नौ में कोई ट्रैक्टर ट्राली नहीं आया। एक ही टिपर आया है। पता किया है कि जो ट्रैक्टर ट्राली आ रहा था वह अन्य वार्डों में भेज दिया गया है। डोर-टू-डोर कलेक्शन का जो काम एक से 11 वार्ड में चल रहा है, वह भी ठीक से नहीं हो रहा। लोग परेशान हैं। इंदौर से क्या आप यही देख कर आए हैं। केवल ऑफिस में बैठकर योजना बनाते हैं, जो फेल हो चुकी है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में और बिगड़ेंगे हालात
वार्ड आठ के पार्षद विनोद मरवाह का कहना है कि अभी तो शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में तो हालात और भी ज्यादा बिगड़ेंगे। क्योंकि अधिकारियों ने एक से 11 वार्ड में कूड़ा उठाने में लगे 21 टिपर और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी 12 से 22 वार्डों में कूड़ा उठाने में लगा दिया है। दूसरा शहर की सफाई में लगे 314 कर्मचारियों को भी जोन-टू में कूड़ा उठाने में लगा दी है। ऐसे में कूड़ा उठाने के अलावा सफाई व्यवस्था भी चरमराने वाली है। शनिवार को मेयर मदन चौहान भी शहर में लगे कूड़े के ढेेरों का निरीक्षण करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने भी खोला मोर्चा
जोन-टू में ठेका खत्म होने के बाद कर्मचारियों को निकालने पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने कहा कि निगम में आबादी के हिसाब से 1300 कर्मचारियों की जरूरत है। लेकिन काम केवल 746 कर्मचारी कर रहे हैं। इनमें से भी 100 कर्मचारी अधिकारियों व नेताओं के घर पर काम कर रहे हैं। शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को यदि वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को सख्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed