फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tender hanging, garbage on the streets, Yamunanagar

टेंडर लटका, गलियों-सड़कों पर कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tender hanging, garbage on the streets, Yamunanagar
शहीद भगत सिंह चौक के पास लगा कचरे के ढेर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सफाई व्यवस्था का जिम्मेदार नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने में पिछड़ रहा हैं। हालात ये हैं कि त्योहारों के बीच गलियों और सड़कों पर कचरा बिखरा है। इसकी बड़ी वजह नियमित डोर-टू-डोर कचरा उठान न होना है, क्योंकि इसका टेंडर पांच माह से सिरे नहीं चढ़ पाया है, उधर इस काम के लिए नगर निगम के पास स्टाफ व संसाधन कम हैं। ऐसे में कचरा उठान के लिए कचरा गाड़ियां कई दिन पहुंच रही हैं। इससे लोग कचरे को गलियों-सड़कों में गिराने पर मजबूर हैं।
डोर-टू-डोर कचरा उठान के काम का पुराना ठेका एक जोन में मार्च तो दूसरे जोन में अप्रैल में खत्म हो गया था। एक जोन में पुराना ठेका खत्म होने पर नगर निगम अफसरों ने मार्च में सभी 22 वार्डों का एक जोन बनाकर करीब 29 करोड़ एस्टिमेट पर टेंडर लगाया था। पार्षदों व निगरानी कमेटी ने इस काम का टेंडर एक जोन में होने पर विरोध कर दिया। तब एक जोन में किया टेंडर रद कर सात जोन में टेंडर करने का प्रस्ताव यूएलबी भेजा गया, पर उस पर मंजूरी नहीं मिली। तब चार जोन बनाकर टेंडर की योजना बनी, लेकिन ये भी धरी रह गई और पिछले वर्ष की तरह दो जोन बनाकर टेंडर लगे। यह भी पिछले दो माह से पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पांच माह से टेंडर न होने डोर टू डोर कचरा उठान का काम नगर निगम स्वयं अपने स्तर पर करवा रहा है, पर इसके लिए उसके पास स्टाफ व संसाधन कम है। ऐसे में डोर टू डोर कचरा उठान भी निगम के पास आ जाने से वर्कलोड बढ़ गया है। करीब 1800 सफाई कर्मियों की मांग है, पर 700 कर्मी ही हैं। निगम के 60 में से 30 टिपर खराब पड़े हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मॉडल टाउन व अन्य पॉश क्षेत्रों में कचरे के ढेर दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की गलती, भुगत रहे लोग
वार्ड-4 से पार्षद देवेंद्र सिंह व वार्ड-8 से पार्षद विनोद मरवाह, वार्ड-20 से पार्षद प्रतिनिधि नीरज राणा ने कहा कि बिगड़ी सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम अफसर कसूरवार हैं। जिन्होंने डोर-टू-डोर कचरा उठान का पिछला ठेका खत्म होने से पहले नए टेंडर लगाने में देरी की। ठेका खत्म होने पर लगाया सिंगल टेंडर भी बिना पार्षदों की राय पर लगा, जिसे रद करना पड़ा। अफसरों की इसी गलती का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।

डोर-टू-डोर कचरा उठान के टेंडर में कई एजेंसियां से बिड आई हैं। जल्द यह प्रक्रिया पूरी होगी और कचरा उठान को लेकर आ रही समस्या खत्म होगी। - सुरेंद्र चोपड़ा, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed