{"_id":"6ad3cfaebbb33ab93e0b834d","slug":"parents-discussed-the-students-progress-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164794-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रगति पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रगति पर की चर्चा
Sun, 18 Oct 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित पीटीएम में हिस्सा लेते अभिभावक व शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। इसमें करीब 500 अभिभावकों ने भाग लेकर अपने बच्चों की प्रगति के बारे में शिक्षकों से जानकारी ली।
बैठक में विद्यार्थियों की अकादमिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, व्यवहार और करियर की संभावनाओं पर चर्चा की गई। अभिभावकों को बताया कि परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए नियमित पढ़ाई, निरंतर मेहनत, अतिरिक्त कक्षाओं और शिक्षकों के मार्गदर्शन की अहम भूमिका है।
बैठक के दौरान विभागाध्यक्षों और प्राध्यापकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। साथ ही संस्थान में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं, अतिरिक्त कक्षाओं और मार्गदर्शन व्यवस्था की जानकारी दी गई। पढ़ाई के साथ खेल, एनएसएस, एनसीसी और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी को भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन
संस्थान निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ कौशल विकास और मानवीय संवेदनाओं का होना भी जरूरी है। रोजगार की बदलती जरूरतों को देखते हुए विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। बैठक की रूपरेखा डॉ. यूपी सिंह ने तैयार की। इस दौरान डॉ. विकास जुनेजा, डॉ. गौरव, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. विकास भारद्वाज मौजूद रहे।