फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Child suffers electric burns; no one comes forward to help

Yamuna Nagar News: करंट से झुलसा बच्चा, मदद करने कोई नहीं आया आगे

Sun, 18 Oct 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Child suffers electric burns; no one comes forward to help
ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन सत्यम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की महावीर कॉलोनी में शनिवार दोपहर स्टील फैक्टरी के सामने रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से आठ साल का सत्यम झुलस गया। हादसे के बाद फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के लिए करीब आधे घंटे तक सड़क से गुजर रहे लोगों से मदद मांगते रहे, लेकिन किसी ने अपनी बाइक या कार नहीं रोके।
बाद में वार्ड तीन के पार्षद जयंत स्वामी के भाई कमल को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। इस पर वह तुरंत गाड़ी लेकर पहुंचे और बच्चे को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सत्यम गली में खेल रहा था। इसी दौरान वह स्टील फैक्टरी के सामने एक साथ रखे तीन ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के फ्यूज के तार जमीन से मात्र तीन से चार फीट की ऊंचाई पर हैं। इसी दौरान बच्चा तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों ने शोर सुना तो बाहर आकर बच्चे को झुलसी हालत में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के लिए सड़क से गुजर रहे बाइक सवारों और कार चालकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस दौरान डायल 112 पर भी फोन किया गया, लेकिन लोकेशन नहीं मिलने के कारण पुलिस की गाड़ी दूसरी गली में चली गई।
आखिरकार कमल को सूचना दी गई और वह बच्चे को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। घटना के समय सत्यम के माता-पिता काम पर गए हुए थे। उन्हें भी हादसे की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचने में समय लगा।
हादसों का कारण बन चुके ट्रांसफार्मर : जयंत
वार्ड तीन के पार्षद जयंत स्वामी ने आरोप लगाया कि बिजली निगम बिना उचित व्यवस्था के जगह-जगह ट्रांसफार्मर और खंभे लगा देता है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के फ्यूज जमीन से कम ऊंचाई पर हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उनके अनुसार शहर में कई जगह रखे ट्रांसफार्मर पहले भी कई बार हादसों का कारण बन चुके हैं। उन्होंने यह मुद्दा नगर निगम हाउस की बैठक में भी उठाया था। बिजली निगम की ओर से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

बिजली निगम को नहीं मिली शिकायत : एसडीओ
बिजली निगम जगाधरी सब डिवीजन के एसडीओ अजीत कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर से बच्चे को करंट लगने की सूचना उन्हें नहीं मिली है। ट्रांसफार्मर हटाने के संबंध में भी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed