फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tempo driver arrested with wood

कलेसर जंगल में खैर पर चल रही तस्करों की कुल्हाड़ी, 15 क्विंटल लकड़ी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver arrested with wood
वन विभाग कलेसर रेंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो जगह से 15 क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। पकड़ी गई खैर की लकड़ी और टाटा एस टैंपो के चालक को थाना प्रताप नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

कलेसर रेंज के वन अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि नागलपट्टी गांव से टाटा एस गाड़ी में खैर की लकड़ी लोड करके तस्कर मार्केट में बेचने के लिए लेकर जाएंगे। इस पर उन्होंने एक टीम का गठन किया और किशनपुरा नाके के पास टीम को तैनात किया। टीम में वनरक्षक दीपक, वनरक्षक सोनू, वनरक्षक नरेश, वन दरोगा नरेश आदि को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 5:00 बजे के आसपास प्रताप नगर की ओर से छोटा हाथी टैंपो आता दिखाई दिया, जिसको रुकने का इशारा किया। टैंपो रुकते ही टीम ने चालक सहित वाहन को पकड़ लिया। चालक की पहचान आलिम निवासी नागलपट्टी के रूप में हुई, जिसने जांच पड़ताल में पुलिस को बताया कि नागल पट्टी गांव में इस्लाम के घर भी खैर की लकड़ी को छुपा कर रखा गया है। इस सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और प्रतापनगर पुलिस टीम नागल पट्टी गांव में पहुंची। जहां पर इस्लाम के घर भूसे के कमरे में खैर की लकड़ी बरामद की गई। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों के आने की सूचना पर इस्लाम और उसके परिजन घर से फरार हो गए। वन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की मदद से ट्रॉली में खैर की लकड़ी को लोड कर प्रताप नगर थाने में लाया गया। वन अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि टैंपो से लगभग 5 क्विंटल खैर और नागल पट्टी गांव में घर से लगभग 10 क्विंटल खैर बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed