फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   temple primeminister

मंदिर तोड़ने के विरोध में दलितों ने सचिवालय के सामने दिया धरना, छप्पर में कराया बाजार बंद

Wed, 14 Aug 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
temple primeminister
दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास मंदिर तोड़ने के विरोध में दलित समुदाय के लोग मंगलवार को लघु सचिवालय के सामने दो दिन के लिए धरने पर बैठ गए। आंबेडकर युवा मंच हरियाणा के बैनर तले हुए धरना प्रदर्शन में जिलेभर से हजारों युवाओं व महिलाओं ने हिस्सा लिया। लोगों ने भाजपा व दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पहले अंबाला सांसद व साढौरा विधायक का पुतला फूका। इसके बाद लघु सचिवालय में जाकर डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, लोकायुक्त व एससी-एसटी आयोग को पत्र भेजा। उधर, छप्पर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करवा कर छप्पर थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

आंबेडकर युवा मंच के अध्यक्ष मंदीप टोपरा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में दलित समुदाय के लोग मंगलवार सुबह करीब दस बजे लघु सचिवालय के सामने जगाधरी अनाजमंडी गेट पर एकत्रित हुए। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने यहां दोपहर एक बजे तक धरना प्रदर्शन किया। मंच के अध्यक्ष मंदीप टोपरा व जिला परिषद सदस्य धर्मपाल तिगरा ने कहा कि दिल्ली में गुरु रविदास जी का लगभग छह सौ साल पुराना मंदिर भाजपा व दिल्ली सरकार के दबाव में तोड़ा गया है। इससे दलिज समाज व देश में आक्रोश है। इस असंवैधानिक व जनता विरोधी फैसले का आंबेडकर युवा मंच विरोध करता है। सरकार द्वारा ऐसा कर गुरु रविदास जी को मानने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। जो बहुत नींदनीय है। गुरु रविदास जी को सर्व समाज अपने ईष्ट देव के रूप में देखता है। उन्होंने मांग की है कि दिल्ली व भाजपा सरकार प्राचीन गुरु रविदास मंदिर तुगलकाबाद की संपूर्ण जमीन को तत्काल प्रभाव से वहां की कमेटी के नाम करे। मंदिर को जो नुकसान पहुंचा है उसकी भारपाई करते हुए मुआवजा दिया जाए। कोर्ट में चल रहे विवादित मामलों को खत्म कर जमीन को संस्था के नाम किया जाए। प्रदर्शन में साहिल, रिंकू, मनीष, बबलू, विवेक, साहिल, राहुल आदि ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

सरस्वती नगर। भीम आर्मी के सदस्य काजल खानपुर की अध्यक्षता में राहुल, रवि कुमार, मायाराम व अन्य लोगों ने भारत बंद के दौरान छप्पर मे बाजार को बंद करवाया। गुरु रविदास के मंदिर तोडे जाने के विरोध में एसएचओ ललित सिंह को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed