फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temperature drops due to rain; a chill in the air

Yamuna Nagar News: बारिश से चार डिग्री लुढ़का तापमान, ठंड का अहसास

Fri, 16 Oct 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops due to rain; a chill in the air
रोजगार कार्यालय के पास सड़क पर भरा पानी और निकलते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में तीन दिन बाद वीरवार को सुबह से हुई बारिश और तेज हवा के चलते अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं वीरवार को यह घटकर 24.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री गिरकर 17.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
वर्षा के कारण सुबह ठंडक बढ़ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रविवार तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है और तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। वीरवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई वर्षा करीब 11 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

लगभग साढ़े तीन घंटे हुई झमाझम वर्षा के साथ 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। इससे मौसम में ठंडक और बढ़ गई। सुबह स्कूल-कॉलेज और कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को वर्षा के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजगार कार्यालय के पास सड़क किनारे काफी पानी जमा हो गया। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों की गति धीमी पड़ गई और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह के समय लगातार हुई बारिश के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं,दोपहर 12 बजे के बाद धीरे-धीरे बादल छंटने लगे और धूप निकल आई। इससे लोगों को सुबह की ठंडक से कुछ राहत मिली। मौसम सुहावना होने के कारण लोगों ने दिनभर बदले मौसम का आनंद लिया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रविवार तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed