फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager used to get wrong done in another colony, arrested police interrogated

किशोरी से दूसरी कॉलोनी में करवाते थे गलत काम, गिरफ्तार पुलिस कर रही पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Teenager used to get wrong done in another colony, arrested police interrogated
यमुनानगर। अलग-अलग लड़कों से गलत काम करवाने से गर्भवती हुई 13 साल की लड़की के मामले में गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी दंपती कृष्णा नगर निवासी रीटा उर्फ रिया, पति सोनू और एक कॉलोनी निवासी पूजा उर्फ शालू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दंपती बच्ची के घर से दूर एक दूसरी कॉलोनी में पूजा उर्फ शालू के घर किशोरी से गलत काम करवाते थे। गांधी नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी सोनू को चार दिन व उसकी पत्नी रीटा उर्फ रिया को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जबकि पूजा उर्फ शालू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दंपती से पूछताछ के दौरान किशोरी से गलत काम करने वाले लड़कों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ये दी थी किशोरी के पिता ने शिकायत
किशोरी के पिता ने गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पहले कैंप की एक कॉलोनी में किराये पर रहते थे। जहां उनके पड़ोस में रिया उर्फ रीटा व उसका पति सोनू किराये के मकान में रहता थे। व्यक्ति ने बताया था कि वह प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता है और पत्नी भी लोगों के घरों में काम करती है। उसकी 13 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। बड़ी बेटी की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी, जिससे उसकी मां वजह पूछी, तब उसने आपबीती बताई। बेटी ने मां को बताया था कि जब आप व पिता काम पर चले जाते थे, तब पड़ोस की किराये पर रह रही रिया उर्फ रीटा व उसका पति सोनू उसे बाइक पर घुमाने के बहाने अलग-अलग जगह ले जाते थे, जहां अलग-अलग लड़कों से गलत काम कराया गया। 12 अप्रैल को दिक्कत महसूस होने पर जब बेटी ने रीटा से फोन पर बात की, तब उसने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, मैं दवाई दे दूंगी। साथ ही बेटी को इस बारे में किसी को बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी डर से बेटी चुप रही और अब दिक्कत होने पर उसकी आपबीती से सारा मामला खुला। इस शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती को नामजद करते हुए अन्य पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी दंपती व जिस महिला के घर आरोपी गलत काम करवाते थे, उसे गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी दंपती को रिमांड पर लिया है। जबकि महिला शालू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी दंपती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed