फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager molested, case filed against neighbor

घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़, पड़ोसी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested, case filed against neighbor
घर में घुसकर एक युवक द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। घर पर उसके बच्चे ही रहते है। उसकी 17 साल की बेटी 12 कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला विजय उसकी बेटी को स्कूल आते जाते परेशान करता है और उनके घर पर ताका झांकी करता है। शुक्रवार को वह अपने काम से बाहर गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी विजय बुरी नीयत से उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उसकी बेटी ने विरोध जताया तो आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। उसकी बेटी ने यह बात उसे बताई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed