फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager missing, case filed against youth for kidnapping

Yamuna Nagar News: किशोरी लापता, युवक पर अगवा करने का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager missing, case filed against youth for kidnapping
शहर थाना क्षेत्र की कालोनी से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने महबूब आलम नाम का युवक पर उसे बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मूल रूप से बिहार के अररिया के वार्ड नंबर चार शिकारिया का रहने वाला है। यहां वह शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि वह कोठियों में साफ सफाई का कार्य करती है। 16 मई की सुबह वह काम पर चली गई थी। जब वह वापस आई तो बेटी घर पर नहीं थी। बड़ी बेटी ने बताया कि वह कास्मैटिक की दुकान पर काम देखने की बात कहकर निकली थी। उसकी तलाश शुरू की तो पता लगा कि महबूब उसे बहला फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन


गुरु तेगबहादुर नगर कॉलोनी निवासी रजविंद्र कौर ने बताया कि उसके पति 50 वर्षीय गुरबचन खजूरी रोड स्थित जय दुर्गेश्वरी प्लाईवुड फैक्टरी में कार्य करते हैं। 14 मई को वह ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed