फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   teenager killed in broad daylight

Yamuna Nagar News: दिनदहाड़े किशोर को मार डाला

Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
teenager killed in broad daylight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी शहर की गंगा नगर काॅलोनी में दिनदहाड़े एक किशोर की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी गई। छह-सात युवकों ने किशोर को सड़क पर घेरकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक सूफियान के भाई जावेद के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक किशोर भी हत्या के मामले में डेढ़ साल पहले बाल सुधार गृह भेजा गया था। छह माह पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। मृतक के भाई नदीम ने बताया कि उसका भाई 17 वर्षीय सूफियान फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। रविवार को वह सूफियान के साथ काॅलोनी में ही एक खाली प्लाॅट में गिल्ली डंडा खेल रहा था। उसी समय बाइकों पर सवार होकर छह-सात युवक आए और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों से बचने के लिए वह काॅलोनी की ओर भागे। हमलावरों ने सूफियान को घेर लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल सूफियान को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चेहरे, पेट समेत शरीर के अन्य अंगाें पर गहरे कट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएसपी जगाधरी राजीव मिगलानी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने साथ ही आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली हैं। मृतक के परिजनों ने काॅलोनी के ही अजय और उसके साथियों पर हत्या करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने भाई जावेद के बयान पर केस दर्ज किया है।
कुछ युवकों ने एक किशोर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जांच रही है। आरोपियों की पहचान करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। मृतक किशोर भी जुलाई 2023 में हत्या के मामले में बाल सुधार गृह भेजा गया था। वह जमानत पर बाहर आया था। परिजनों ने दूसरे पक्ष के कुछ युवकों के नाम बताए हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - राजीव मिगलानी, डीएसपी जगाधरी।

गंगा नगर कॉलोनी में डेढ़ साल में दूसरी हत्या

जगाधरी की गंगा नगर कॉलोनी में डेढ़ साल में खूनी संघर्ष की यह दूसरी वारदात है। जुलाई 2023 में भी इसी तरह से कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक को पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपियों में मृतक सूफियान का नाम भी सामने आया था। घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबकि, जुलाई 2023 में काॅलोनी में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस वारदात के बाद उसके भाई की शिकायत पर थाना शहर जगाधरी में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सूफियान का नाम भी आया था। डेढ़ साल में दूसरी बार खूनी संघर्ष के बाद कालोनी में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि कालोनी में युवकों के बीच अक्सर मारपीट होती रहती है। लोगों की आंखों में अभी तक भी वारदात का खौफ साफ नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि हमलावरों पर पूरी तरह से खून सवार था। वह भागते हुए भी सूफियान पर हमला कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed