फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager gives birth to a child after love marriage, POCSO case filed against husband

Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह के बाद किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पति के खिलाफ पाॅक्सो में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teenager gives birth to a child after love marriage, POCSO case filed against husband
एक साल पहले परिजनों की सहमति से प्रेम विवाह के बाद किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में जब चिकित्सक ने आधार कार्ड में किशोरी की उम्र-16 देखी तो हतप्रभ रहे गए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में मेडिकल ऑफिसर डॉ. गीतांजलि की शिकायत पर किशोरी के पति पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित काॅलोनी निवासी किशोरी ने नागरिक अस्पताल में शनिवार की रात शिशु को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जब चिकित्सकों ने किशोरी के बारे में जानकारी ली तो आधार कार्ड में उसकी उम्र 16 वर्ष पाई गई। इसके बाद मेडिकल ऑफिसर डाॅ. गीतांजलि ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत में बताया गया कि 22 सितंबर को सिविल अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर एक लड़की को लाया गया था। उपचार के दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन जब उन्होंने जच्चा का आधार कार्ड देखा तो उसकी उम्र मात्र 16 साल मिली, जो की बाल अपराध की श्रेणी में आता है। यह देखते हुए उन्होंने पुलिस व बाल कल्याण समिति को इसकी जानकारी दी। पुलिस और बाल कल्याण समिति की टीम अस्पताल पहुंची और किशोरी के बयान दर्ज किए। किशोरी के अनुसार, वह मूल रूप से बिहार के भागलपुर के एक गांव की रहने वाली है। उसका काफी समय से बिहार के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों ने आपस में बातचीत कर लगभग एक वर्ष पहले उनकी शादी कर दी थी। गर्भवती होने के बाद किशोरी और उसका पति गांधी नगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी में किराये पर आकर रहने लगे। 22 सितंबर को किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई और उसके पति ने उसे सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया था, जहां उसके नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो में केस दर्ज किया है, हालांकि किशोरी ने मामले में अपने पति व किसी अन्य पर कोई भी पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed