फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   teenager died from curent

नहाते समय ट्यूबवेल के पानी में आया करंट, किशोर छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
teenager died from curent
ट्यूबवेल में नहाते समय पानी में करंट आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे के दौरान छात्र अकेला था। करंट लगने पर चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने ट्यूबवेल बंद कर किशोर को निकाला। हादसा वीरवार सुबह गांव जठलाना में हुआ। किशोर की मौत का सूचना से गांव में मातम पसर गया। मृतक शिवम शर्मा जठलाना अनाजमंडी के सामने स्थित शहीद ऊधम सिंह कांबोज कॉलोनी का रहने वाला था। इस बार वह 12वीं कक्षा में आया था और घर का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शहीद ऊधम सिंह कांबोज कॉलोनी का 16 वर्षीय शिवम सुबह नौ बजे नहाने पास के ही ट्यूबवेल पर गया था। जब वह ट्यूबवेल के पानी में नहा रहा था, तो आसपास के लोगों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्यूबवेल बंद किया। करंट लगने से शिवम अचेत होकर वहीं गिर गया। लोगों ने सूचना उसके परिजनों को दी और उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम के पिता देवेंद्र शर्मा सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे स्थित इस्जैक कंपनी में काम करते हैं। शिवम परिवार का इकलौता लड़का था और उसकी एक बहन है। शिवम की मौत का समाचार मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और बहन का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गांव के ही श्मशान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed