फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager becomes unmarried mother, gives birth to daughter in hospital

किशोरी बनी बिना ब्याही मां, अस्पताल में बेटी को दिया जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager becomes unmarried mother, gives birth to daughter in hospital
चंडीगढ़ से चार दिन पहले आई 16 साल की किशोरी बिन ब्याहे मां बनी है। सोमवार को उसने निजी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर महिला थाना पुलिस, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी व चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने जच्चा-बच्चा का हाल जाना। साथ ही किशोरी व उसकी मां के बयान लिए। मामले में पीड़िता की मां ने ननद के बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि वह लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती है। उसकी चार लड़कियां व एक लड़का है। करीब चार साल से वह चंडीगढ़ में रह रहे हैं, जहां उनकी ननद भी 25 साल से रहती है। बताया कि गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान उनकी ननद परिवार सहित गांव चली गई थी, जबकि उसकी ननद का लड़का उनके पास ही रहने लगा था। कुछ दिनों बाद वह अपनी दो बेटियों को लेकर यूपी अपने गांव चली गई थी, जबकि दो बेटियां चंडीगढ़ में ही रह रही थी। उनकी ननद का 20 वर्षीय बेटा भी साथ में रह रहा था। लॉकडाउन के कारण उन्होंने एक ही कमरा किराए पर लिया हुआ था। एक महीना पहले वह गांव से वापस चंडीगढ़ लौटी। पांच अगस्त को उसकी 16 वर्षीय छोटी बेटी काम के सिलसिले में यमुनानगर आई। इस दौरान उसे पेट में दर्द हुआ। उसका मकान मालिक उसकी बेटी को दवाई के लिए अस्पताल लेकर गया, जहां उसे बेटी के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद निजी अस्पताल में उसकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलने पर वह भी यहां पहुंची। जब उसने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि बुआ का लड़का उसके साथ कई महीनों से गलत काम कर रहा था। उधर, बिना ब्याही किशोरी के मां बनने की सूचना पर सीडब्ल्यूसी और चाइल्ड हेल्पलाइन की निदेशिका अंजू वाजपेयी टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की। उन्होंने मामले में पीड़िता व उसकी मां से भी बातचीत की।
विज्ञापन

वर्जन
महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में छह पोक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामला चंडीगढ़ क्षेत्र का है, इसलिए केस चंडीगढ़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed