फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teen dies after coming in contact with high tension wire

Yamuna Nagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

Thu, 31 Jul 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after coming in contact with high tension wire
व्यासपुर। गांव धर्मकोट में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार में उलझी पतंग की डोर निकलते समय 12 वर्षीय तनिष्क बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तनिष्क राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था, जिसकी हादसे में मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। तनिष्क परिवार के माता-पिता की इकलौती संतान थी, जिसे खो देने पर माता-पिता व परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी मंगलवार शाम तनिष्क गांव की गली पर दो दोस्तों के साथ खेल रहा था। उसकी पतंग उड़ाते समय डोर समय घर की छत के पास से निकल रही हाईटेंशन तार पर फंस गई। डोर निकलने के लिए वह छत पर हाईटेंशन तार के पास चला गया। जैसे ही तार से डोर निकालने लगा, तभी जोरदार धमका हुआ।
विज्ञापन

11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आते ही तनिष्क झुलस गया फिर दूर जा गिरा। उसके दो दोस्त डरकर भाग गए। बाद में परिजनों को हादसे का पता लगा तो वो तनिष्क को व्यासपुर के निजी अस्पताल लाए, जहां से चिकित्सक ने यमुनानगर के निजी अस्पताल भेजा। यमुनानगर अस्पताल में चिकित्सकों ने तनिष्क को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed