फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teej festival celebrated with fervour, crowd gathered in the market

Yamuna Nagar News: तीजोत्सव की धूम, बाजार में उमड़ी भीड़

Mon, 28 Jul 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teej festival celebrated with fervour, crowd gathered in the market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाली तीज का त्योहार जिलेभर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तड़के मंदिरों में पहुंचकर महिलाओं ने मां पार्वती व भगवान शिव की पूजा की और सौभाग्यवती का वरदान मांगा। वहीं पर्व को लेकर जिलेभर में सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से पारंपरिक कार्यक्रम करवाए गए।
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहन कर कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान महिलाओं ने झूला झूलकर तीज के गीत गाए और नृत्य कर पर्व मनाया। वहीं, दूसरी तरफ तीज की पूर्व संध्या पर देर रात तक बाजार गुलजार रहे। बाजारों में ब्यूटी पार्लर, मेहंदी कलाकारों व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर देर रात तक महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन

कलाकारों के पास रात तक मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की लाइन रही। इसके अलावा पर्व से जिले के सभी बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। रविवार को छुट्टी के दिन बाजारों में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ मिष्ठान व खानपान की दुकानों पर देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने घेवर व फिरनी की खूब खरीदारी की। चूंकि घेवर तीज की प्रमुख मिठाई है। यह मिठाई सिंधारा में माता-पिता के घर से बेटी के ससुराल भेजा जाती है। कई स्थानों पर भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने नाच-गाकर मनाया तीजोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अग्रवाल महिला संगठन की ओर से शहर के रेस्तरां में तीज उत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऋचा बंसल व विशिष्ट अतिथि पूनम सिंगला ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।कार्यक्रम में महिलाएं भारतीय पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर शामिल हुई।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। इस दौरान महिलाओं ने झूला झूले और तीज के गीत गाए। वहीं, महिलाओं ने तंबोला व विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई। इसके लिए महिलाओं के लिए खेल में एकल व समूह नृत्य का चैलेंज रखा गया। जिसमें महिलाओं ने खूब उत्साह दिखाया। महिलाओं ने नाच-गाकर तीज पर्व मनाया और एक दूसरे को बधाई दी।

इस दौरान मुख्यातिथि ऋचा बंसल ने कहा कि त्योहार हमारी धार्मिक व सभ्यता के प्रतीक है। आधुनिकता में जीवनशैली व त्योहारों में भी परिवर्तन आया है। परंतु इस दौर में ऐसे कार्यक्रम सभी को हमारी सभ्यता से जोड़ते हैं। पूनम सिंगला ने तीज के धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संरक्षक रक्षा मित्तल, प्रधान इंदु गोयल, महासचिव रेणुका गोयल, कोषाध्यक्ष ऋतु मित्तल, उप-प्रधान लवी गुप्ता, सह-सचिव विजय गुप्ता, मधु बंसल, अनिता मित्तल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed