{"_id":"6668f37614977cf086024347","slug":"technical-flaw-in-iti-application-becomes-a-challenge-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-120271-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई के आवेदन में तकनीकी खामी बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई के आवेदन में तकनीकी खामी बनी चुनौती
विज्ञापन
जगाधरी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के आदेशों के बाद आईटीआई में दाखिले शुरू हो चुके हैं। इस बार सात से 21 जून तक आईटीआई में आवेदन लिए जाएंगे, लेकिन निर्धारित समय में आवेदन प्रक्रिया पूरी करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। चूंकि आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक मात्र 150 विद्यार्थी ही आवेदन कर पाए हैं। मंगलवार को पांचवें दिन भी पोर्टल में दिक्कत आती रही। इस कारण करीब 40 आवेदन ही किए जा सके हैं। अब आवेदन के लिए मात्र 10 दिन शेष हैं, जिसमें से तीन अवकाश हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को आवेदन के लिए मात्र सात दिन मिलेंगे।
विदित हो कि जिले की सबसे पुरानी और बड़ी नोडल आईटीआई में कुल 1344 सीटें हैं। इसके अलावा जिले में छह राजकीय और 14 निजी आईटीआई संस्थान हैं। एक तरफ आवेदन करने के लिए कम समय बचा है, वहीं विभाग का पोर्टल भी खूब परेशान कर रहा है। मंगलवार को आवेदन का पांचवां दिन रहा। इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी आईटीआई में आवेदन करने पहुंचे। लेकिन पोर्टल की तकनीकी खराबी इसमें बाधक बनता रहा। इस सप्ताह शुक्रवार तक आवेदन होंगे। इसके बाद शनिवार से सोमवार तक अवकाश रहेगा। कारण कि सोमवार को बकरीद का राजपत्रित अवकाश है।
दरअसल तकनीकी खामी से अभ्यर्थी ही नहीं संस्थान कर्मी भी परेशान हैं। स्थिति यह है कि एक ही आवेदन में काफी समय लग रहा है। कभी नंबर पर ओटीपी नहीं आता है, ओटीपी अपडेट करते हैं तो पोर्टल स्वीकार नहीं करता है। कभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वयं से फार्म वापस कर देता है। इससे स्टाफ सदस्यों सहित विद्यार्थियों व अभिभावकों को परेशान होना पड़ रहा है। यदि ऐसे ही हालात रहे तो सात दिन में सभी सीटों के लिए आवेदन कर पाना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन
किस आईटीआई में कितनी सीटें
जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में कुल 1344 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके अलावा दूसरी बड़ी आईटीआई साढौरा है जिसमें कुल 448 सीटें हैं। राजकीय आईटीआई छछरौली में 124 और महिला आईटीआई में करीब 100 सीटें हैं। राजकीय आईटीआई नाचरौन में 148 सीट, राजकीय आईटीआई सरस्वती नगर में 188 सीटें हैं। इसके अलावा जिले में 14 निजी आईटीआई संस्थान हैं, जिसमें करीब 1100 सीटें हैं।
-- -- -- -- -
पोर्टल की खामी के कारण परेशानी हो रही है। ऐसे में आवेदन करने में काफी समय लग रहा है, जिस कारण आवेदन कम हो पा रहे हैं। पहले दिन पोर्टल नहीं चला था। इसके लिए निदेशालय को अवगत करवाया गया है। पूरे प्रदेश का पोर्टल होने के कारण दबाव ज्यादा होने से ऐसा हो रहा है।
- पवन कुमार कांबोज, कार्यवाहक प्राचार्य आईटीआई।