फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teams will tell the ground truth of water conservation in Haryana

Yamuna Nagar News: टीमें बताएगी हरियाणा में जल संरक्षण की जमीनी सच्चाई

Sat, 18 May 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Teams will tell the ground truth of water conservation in Haryana
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा में जल संरक्षण के लिए क्या कार्य किए गए। इसकी जमीनी सच्चाई जाने के लिए केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की टीम शुक्रवार को यमुनानगर के सिंचाई विभाग की अटल भूजल शाखा में पहुंची। वहां से टीम विभिन्न गांवों में पहुंची और जल संरक्षण के बारे में जानकारी हासिल की।
जानकारी के अनुसार हरियाणा को नेशनल वॉटर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी के तहत शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें यमुनानगर का नाम भी शामिल है। इसलिए टीम केंद्रीय जल आयोग की सहायक निदेशक आकांक्षा अग्रवाल की नेतृत्व में यहां पहुंची। जांच करने के बाद टीम रिपोर्ट सरकार को सब्मिट कराएगी। उसके बाद नेशनल वॉटर अवार्ड के लिए नाम अंकित होगा। दरअसल जल संसाधन विभाग, आरडीएंडजीआर, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए) का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में टीम हरियाणा का दौरा कर रही है। संवाद
विज्ञापन


----------------
राज्य के 14 जिले अटल भूजल योजना के अंडर
वैसे तो हरियाणा के जिलों में जल संरक्षण को लेकर कार्य किया जा रहा है लेकिन राज्य 14 जिले इनमें यमुनानगर, फतेहाबाद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, सिरसा व महेंद्रगढ़ शामिल हैं। इनमें से कई जिलों में भूजल स्तर तेजी से धरा में समा रहा है। इनमें कई जिले तो ऐसे हैं भूजल लेवल 200 से 270 फीट तक है। ऐसे में इस गिरते भूजल लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए अटल भूजल योजना के तहत इन जिलों के 36 ब्लाॅकों की 1656 पंचायतों में अब 3312 यूथ एंबेसडर बनाए जा रहे हैं। इसमें यमुनानगर सबसे पहले 251 पंचायतों में अपने 500 यूथ एंबेसडर बनाकर उच्चतम श्रेणी में अपना नाम दर्ज करा चुका है। वहीं यमुनानगर में अटल भूजल शाखा की रिपोर्ट के अनुसार जिले के ब्लॉक जगाधरी, सरस्वती नगर, साढौरा व रादौर के 251 पंचायतों में गांवों में भूजल लेवल लगातार गिर रहा है। बता दें टीम शुक्रवार को गांव तलाकौर में पहुंची, यहां उन्होंने 12 एकड़ की खेती करने वाले किसान गुरमेल सिंह से बातचीत की। इसके बाद जागधौली, में नेट हाउस, हुडियों में तालाबों का हाल जाना। इस टीम में वैज्ञानिक कुलदीप भरतरिया, राज्य की तरफ से सलाहकार राहुल शर्मा, पंचायती राज एक्सईएन कमल शर्मा, सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, एसडीओ मुनीष शर्मा तथा अटल भूजल से आईईसी विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed