फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teams of Income Tax Department raided Yamunanagar in Haryana

यमुनानगर: इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के आवास समेत प्लाईवुड फैक्टरियों में आयकर छापे से हड़कंप

Tue, 11 Jan 2022 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 10:43 PM IST
सार

दिल्ली, चंडीगढ़ व पंजाब से यमुनानगर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने 15 से अधिक फैक्टरियां खंगाली। कार्रवाई शुरू होते ही कई अन्य संचालक फैक्टरियां बंद कर चलते बने, कर्मचारियों को भी छुट्टी कर घर भेज दिया। आयकर विभाग की कार्रवाई रात तक जारी रही।

विज्ञापन
Teams of Income Tax Department raided Yamunanagar in Haryana
कार्रवाई के दौरान एक फैक्टरी के बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार को हरियाणा के यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के आवास समेत 15 से अधिक प्लाईवुड फैक्टरियों व उनके मालिकों के घर पर छापामारी की। दिल्ली, पंजाब व चंडीगढ़ से आयकर विभाग की टीमें मंगलवार सुबह यमुनानगर पहुंची थी। जिसके बाद फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीमें वर्ष 2018 में भी पूर्व विधायक का घर खंगाल चुकी हैं। 

विज्ञापन

 

रात तक सभी जगहों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। इस कार्रवाई के दौरान सभी जगहों के बाहर कड़ा पहरा रहा और किसी भी घर से बाहर व भीतर नहीं जाने दिया गया। टीमें अचानक सुबह फैक्टरियों, उनके मालिकों और पूर्व विधायक के घर पहुंची और वहां गेट बंद कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। इस कार्रवाई के दौरान पूर्व पुलिस कर्मी भी बाहर मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
आयकर विभाग की टीमें सुबह जगाधरी व यमुनानगर के बाड़ी माजरा, पांसरा, रामपुरा, जोड़ियो नाका, आईटीआई चौक के नजदीक स्थित प्लाईवुड फैक्टरियों, उनके मालिकों के आवासों और पूर्व विधायक के घर पहुंची। टीमों के पहुंचने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसके चलते कई अन्य फैक्टरी मालिक अपनी फैक्टरियां बंद कर चलते बने और वहां कर्मचारियों की भी छुट्टी कर उन्हें तुरंत वापस भेज दिया गया। लेकिन टीमों ने यहां 15 से अधिक प्रतिष्ठानों में कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई से घबराए अन्य प्लाईवुड कर्मचारी भी एक-दूसरे से संपर्क कर हालात जानने की कोशिशें करते रहे। रात तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। उधर, वर्ष 2018 में भी आयकर विभाग ने इसी तरह से बड़ी छापामारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed