फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teams called from Kurukshetra and Madhuban for rescue of five drowned youths, three bodies found from canal

डूबे पांच युवकों के रेस्क्यू के लिए कुरुक्षेत्र व मधुबन से बुलाईं टीमें, नहर से मिले तीन शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teams called from Kurukshetra and Madhuban for rescue of five drowned youths, three bodies found from canal
Teams called from Kurukshetra and Madhuban for rescue of five drowned youths, three bodies found from canal - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। बूड़िया पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में रविवार को डूबे पांच युवकों की तलाश में सोेमवार को कुरुक्षेत्र से एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स) और मधुबन से पुलिस टीमें पहुंची। नहर में सुबह छह बजे शुरू हुआ सर्च अभियान देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान पहले दो शव बरामद हुए और फिर कुछ दूरी पर एक शव मिला, जबकि नहर में डूबे दो अन्य युवकों का देर शाम तक पता नहीं लग सका। बीते रोज घटना तब हुई थी जब नहर में नहाने के लिए रुके 10 युवकों पर बाइक सवार लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया था। इसमें जान बचाने के लिए पांच युवक नहर में कूद गए थे। इस दौरान वह बचाव के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी हमलावर पत्थर और ईंट बरसाते रहे, जिसके बाद पांच युवक डूबकर लापता हो गए थे।
विज्ञापन

बीते रोज जगाधरी अनाज मंडी में सीएम की रैली के बाद सफारी गाड़ी पर सवार 10 युवक बूड़िया पुल के पास पश्चिमी यमुनानगर में नहाने के लिए रुके थे। इसमें शांति कॉलोनी निवासी साहिल, दीपक, शौकीन, ईशु, सन्नी, अल्लाऊद्दीन, सुलेमान और गंगानगर निवासी अमन, निखिल तथा मुखर्जी पार्क निवासी साहिल उर्फ डेढ़ा शामिल थे। तभी बाइकों पर पहुंचे आरोपियों ने लोहे की रॉड, पाइप, डंडे और ईंट-पत्थर लेकर युवकों पर हमला कर दिया था। इस दौरान दीपक, साहिल, शौकीन, अमन और ईशु ने मौके से भागकर जान बचाई। जबकि साहिल, सन्नी, निखिल, अल्लाऊद्दीन और उसके चाचा के लड़के सुलेमान ने हमले से बचने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने बचाव के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन आरोपी तब तक ईंट-पत्थर बरसाते रहे जब तक पांचों डूब नहीं गए। इसके बाद युवकों की सफारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर आरोपी हमलावर फरार हो गए थे। मामले में सोमवार को दूसरे दिन पुलिस-प्रशासन गंभीर दिखा। एक ओर जहां सुबह से नहर में युवकों की तलाश जारी रही, वहीं दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई। इस दौरान मेयर मदन चौहान, डीसी पार्थ गुप्ता, एसपी कमलदीप गोयल सहित अन्य अधिकारियों ने सर्च आपरेशन का जायजा लिया।
विज्ञापन

दो शव टीमों ने निकाले, एक पशु चरवाहे को दिखा
संसाधनों से लैस टीमों ने दोपहर 12 बजे तक दो शव नहर से बरामद कर लिए। सुबह 10 बजे गंगानगर के निखिल गुप्ता (20) का शव घटनास्थल के पास ही मिल गया, जो नहर में गिरे सूखे पेड़े के नीचे फंसा था। वहीं दोपहर 12 बजे करीब डेढ़ किमी. दूर अमादलपुर के पास नहर से शांति कॉलोनी निवासी साहिल वर्मा (21) का शव मिला। इसके बाद दोपहर ढाई बजे करीब तीन किमी. दूर चिट्टा मंदिर के समीप पशु चरवाहे को नहर में तीसरा शव दिखा। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, जिसकी शिनाख्त शांति कॉलोनी के सुलेमान (20) के रूप में हुई।

Teams called from Kurukshetra and Madhuban for rescue of five drowned youths, three bodies found from canal

Teams called from Kurukshetra and Madhuban for rescue of five drowned youths, three bodies found from canal- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed