{"_id":"687be474677572230b000e3c","slug":"teachers-will-protest-in-every-section-from-tomorrow-till-25th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141053-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिक्षक हर खंड में कल से 25 तक करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिक्षक हर खंड में कल से 25 तक करेंगे प्रदर्शन
Sun, 20 Jul 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक राजकीय माध्यमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में हुई। बैठक जिला प्रधान संजय कांबोज के नेतृत्व में बुलाई गई। जिसमें सांगठनिक गतिविधियों, जिला कार्यालयों की कार्यप्रणाली एवं आगामी आंदोलनों बारे चर्चा की। शिक्षक 21 से 25 जुलाई तक प्रदर्शन करेंगे।
राज्य उप प्रधान राकेश धनखड़, जिला प्रधान संजय कांबोज, जिला को-ऑडिटर अनुज गर्ग ने कहा कि शिक्षा नीति 2020 की आड़ में सरकार लगातार सार्वजनिक शिक्षा ढांचा सिकोड़ रही है। मांगें लागू न करके बार-बार वादाखिलाफी कर रही है। मई में सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया था। परंतु जुलाई में यह समितियां रद्द करने का पत्र जारी कर दिया। जिसमें एक ही प्रांगण के प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की एक समिति बनाने के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा विभिन्न नीतियों से शिक्षा को नुकसान पहुंचाया है। इसके विरोध में 21 से 25 जुलाई प्रदेश के सभी खंड़ों में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाएंगे। इसी कड़ी में 21 जुलाई को जगाधरी व रादौर, 22 को छछरौली व सरस्वती नगर, 23 को सढौरा तथा 24 जुलाई को व्यासपुर में ज्ञापन दिए जाएंगे। बैठक में जोगिंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोहन, राजेश कांबोज, मनीष तंवर, पुनीत बालियान, मनमोहन सिंह, रविंद्र सिंह, त्रिलोक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।