{"_id":"669c3403876b4d5f7f080d84","slug":"teachers-were-taught-the-lesson-of-the-new-education-policy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-122312-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अध्यापकों को पढ़ाया नई शिक्षा नीति का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अध्यापकों को पढ़ाया नई शिक्षा नीति का पाठ
Sun, 21 Jul 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम यमुनानगर सहित प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के 58 अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान अध्यापकों को नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम प्राचार्या सीमा कटारिया की देखरेख में हुआ। इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार, रसायन शास्त्र की डॉ. गीता शुक्ला प्रशिक्षक रहे। डॉ. प्रदीप कुमार ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कार्य करने के अपने अनुभव के बारे बताया। डॉ. गीता शुक्ला ने नई शिक्षा नीति व उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे बताया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की कला व रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं कौशल विकास, शारीरिक, सामाजिक व भावनात्मक प्रबंधन, विभिन्न कार्यों में समंवय व संतुलन, कार्य निष्पादन में स्वयं इत्यादि विषयों पर व्याख्यान दिया। प्राचार्या सीमा कटारिया ने कहा कि कार्यक्रम से शिक्षकों को अध्यापन में काफी मदद मिलेगी। शालिनी ग्रोवर ने कहा कि नवाचार के दौर में अध्यापकों को भी अपडेट होना होगा।