फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers shouted slogans for demands even on the 28th day

Yamuna Nagar News: मांगों के लिए 28वें दिन भी गरजे अध्यापक, की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Teachers shouted slogans for demands even on the 28th day
सरकार की शिक्षा नीतियों के विरोध में चल रही अध्यापकों की भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। अध्यापकों की भूख हड़ताल को 28 दिन हो गए हैं। इस दौरान अध्यापकों ने सरकार के उदासीन रवैये को लेकर जमकर नारेबाजी की। भूख हड़ताल का नेतृत्व नूहं जिला प्रधान फूल कुमार ने किया। फूल कुमार के साथ सत्येंद्र, वेद सिंह, शमशेर व यमुनानगर खंड रादौर प्रधान मनीष तंवर भूख हड़ताल पर बैठे। यह भूख हड़ताल हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर 23 अप्रैल से चल रही है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रधान संजय कांबोज, सीटू नेता विनोद त्यागी, वीरेंद्र रंगा ने मालाएं पहना कर साथियों को भूख हड़ताल पर बैठाया। यहां अध्यापक नेताओं ने कहा कि सरकार शुरुआत से ही शिक्षा की अनदेखी कर रही है। नए स्कूल खोलने की बात हो या शिक्षा बजट, ढांचागत सुविधाएं देने की बात हो या खाली पदों पर भर्ती सभी मामलों में सरकार ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। प्रदेश में अध्यापकों के 50 हजार पद रिक्त हैं। सैकड़ों स्कूलों में एक ही अध्यापक है। सरकार अध्यापकों से गैर शैक्षणिक करवाकर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। नई शिक्षा नीति में भी स्कूल बंद करने, स्वयं सेवी संस्थाओं की दखलंदाजी, निजी स्कूलों को बढ़ावा देने, ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर विद्यार्थियों को अध्यापकों से दूर किया जा रहा है। वैज्ञानिक सोच आधारित पाठ्यक्रम से छेड़छाड़ कर अंधविश्वास आधारित पाठ्यक्रम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार शिक्षा निम्न व जरूरतमंद लोगों की पहुंच से दूर कर रही है। मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला व मासिक फीस लागू की गई है।
विज्ञापन

जिला प्रधान संजय कांबोज ने कहा कि अध्यापक सार्वजनिक व मौलिक शिक्षा अधिकार को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और इससे बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करेगी, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed