फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers have not received salary for two months

Yamuna Nagar News: अध्यापकों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Tue, 04 Jun 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers have not received salary for two months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। दो महीने से प्राथमिक अध्यापकों का वेतन न मिलने पर हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को ब्लॉक प्रधान प्रवीन कुमार व जिला प्रधान सतपाल की अध्यक्षता में बीईओ प्रेमलता से मिला और उन्हें समस्याएं बताकर वेतन दिलाने का अनुरोध किया।
प्रधान प्रवीन कुमार ने उन्हें बताया कि स्थानांतरित होकर आए प्राथमिक अध्यापकों का वेतन दो महीने से नहीं मिला है। नए स्कूल में उनको पोर्टल पर ज्वाइन नहीं करवाया गया है। विभाग ने वेतन निकलवाने के लिए अस्पष्ट पत्र जारी किए हैं। डीडीओ वेतन निकालने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। वेतन न निकलने से अध्यापकों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जिला प्रधान सतपाल ने अधिकारियों से जल्द से जल्द इन अध्यापकों का वेतन देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी की एक-दो दिन में इन अध्यापकों का वेतन नहीं निकला तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बारे में बीईओ ने संबंधित क्लस्टर हेड से बात की। उन्होंने अध्यापकों को आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed