फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teachers demonstrated at the residence of the Education Minister, Yamunanagar

शिक्षकों ने शिक्षामंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated at the residence of the Education Minister, Yamunanagar
शिक्षा मंत्री के आवास पर किया रोष प्रदर्शन करते वोकेशनल शिक्षक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे। प्रदर्शन के बाद 10 प्रतिनिधियों को सोमवार को शिक्षा सदन में बैठक के लिए स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर जे गणेशन ने बुलाया है। इसके बाद चंडीगढ़ सचिवालय में बुधवार को बैठक होगी।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने बताया कि 16 जुलाई 2019 को पंचकूला में सरकार ने घोषणा की थी कि हम वादा करते है कि वोकेशनल टीचर्स को विभाग में मर्ज किया जाएगा। इस संबंध में अभी तक कोई काम नहीं हुआ। इसके बाद विभाग ने वोकेशनल टीचर्स की कंपनी लिए नए टेंडर निकल दिए। सि वोकेशनल टीचर्स में भारी रोष है। पिछले महीने भी टेंडर आए थे और शिक्षा मंत्री ने ही टेंडर रद्द करवाए, लेकिन विभाग ने फिर टेंडर निकल दिया। अब वोकेशनल टीचर्स इसके खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेगा।
विज्ञापन

राज्य संरक्षक मुकेश गुर्जर व राज्य उप प्रधान सरदार राजवीर सिंह ने कहा कि अब वोकेशनल टीचर्स पीछे नहीं हटेंगे अगर टेंडर रद्द नहीं हुआ तो वोकेशनल टीचर्स फिर से पंचकूला में महा आंदोलन का एलान करेंगे। अब नए टेंडर को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा । राज्य कोषाध्यक्ष भीमराज शर्मा , राज्य सलाहकार अश्वनी मलिक व राजनीतिक सलाहकार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अब वोकेशनल टीचर्स निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। अगर इस सप्ताह टेंडर रद्द नहीं हुए तो वोकेशनल टीचर्स पंचकूला के लिए निकालेगें और सीएम आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed