{"_id":"692de47e162eb9d3ce0062e4","slug":"teach-students-how-to-prevent-aids-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147635-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को एड्स से बचाव के बताए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को एड्स से बचाव के बताए उपाय
Tue, 02 Dec 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से सोमवार को विश्व एड्स दिवस चौधरी देवी लाल कॉलेज ऑफ फार्मेसी जगाधरी के साथ मिलकर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. देवकांत शर्मा व डॉ. मिंकी मुखीजा ने की।
शाखा प्रमुख डॉ. अंजना तलूजा मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने विश्व एड्स दिवस 2025 की थीम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एचआईवी एक वायरस है। यदि कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव है तो उसे अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक आहार लेना चाहिए ताकि वह आगे चलकर एड्स जैसी बीमारी का रूप न ले। एड्स ऐसी बीमारी है जिसमें और बीमारियां भी हो जाती है।
उन्होंने बताया कि यह बीमारी हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को खत्म कर देती है। एचआईवी होने के मुख्य चार कारण हैं। जिसमें पहला असुरक्षित यौन संबंध, दूसरा संक्रमित रक्त के संपर्क में आना, तीसरा संक्रमित मां से उसके बच्चे को होना, चौथा प्रसव या स्तनपान के दौरान संक्रमण और संक्रमित सुई से आकस्मिक चोट लगना। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग भार्गव ने डॉ. अंजना तलूजा को सम्मानित किया।