Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tarini became Miss Fresher, and Devansh became Mr. Fresher

Yamuna Nagar News: तारिनी मिस फ्रेशर, देवांश बने मिस्टर

Mon, 30 Nov 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tarini became Miss Fresher, and Devansh became Mr. Fresher
विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अति​थि व ​​शिक्षक। संस्थान - फोटो : srinagar news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी सेंटेनरी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में न्यू बैच ओरिएंटेशन और रिफ्रेशर गेट-टुगेदर कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान मिस्टर फ्रेशर देवांश और मिस फ्रेशर तारिनी को चुना गया। चयनित विद्यार्थी बैच मॉनिटर के रूप में भी जिम्मेदारी निभाएंगे।
कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इंटर्न्स ने कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया और जूनियर्स के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। प्रिंसिपल डॉ. आईके पंडित ने विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि डेंटिस्ट्री विज्ञान के साथ एक विशेष कला भी है, जिसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन देने और उनके कष्ट दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यातिथि एचआईडीएस पांवटा साहिब के प्रिंसिपल डॉ. राजन गुप्ता ने बीडीएस और एमडीएस के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डेंटल शिक्षा और प्रैक्टिस के दौरान समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, वाद-विवाद प्रतियोगिता और नृत्य में प्रतिभा दिखाई। इंटर्न्स ने नए विद्यार्थियों के लिए वेलकम पार्टी आयोजित की और उन्हें पढ़ाई व कॉलेज की गतिविधियों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed