फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Talks with government inconclusive, clerk on hunger strike

Yamuna Nagar News: सरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर लिपिक

Sun, 23 Jul 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Talks with government inconclusive, clerk on hunger strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। लिपिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लंबी चल सकती है। लिपिकों के संगठन की सरकार से चल रही बैठ बेनतीजा रही। दोेनों पक्षों के बीच मांग को लेकर सहमति नहीं बन पाई। बातचीत बेनतीजा रहने के बाद लिपिक अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
लिपिकों की यह भूख हड़ताल क्रमिक होगी। शनिवार को लिपिकों की भूख हड़ताल का पहला दिन रहा, जिसका नेतृत्व जिला प्रधान विकास जैन ने किया। जबकि उनके साथ उपप्रधान जगमिंद्र सिंह, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, आरती भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं अब राज्य कमेटी के साथ सरकार की बैठक बुधवार को होगी।
विज्ञापन

ऐसे में लिपिकों की हड़ताल व भूख हड़ताल बुधवार तक जारी रहेगी। इस दौरान लिपिकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी सरकारी विभागों के लिपिक एकमात्र 35400 वेतनमान की मांग लेकर पांच मई से अनाज मंडी में हड़ताल कर रहे हैं। पांच मई से तमाम सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप हैं। इससे जहां लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं सरकार को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान विकास जैन ने बताया कि उनकी राज्य कमेटी के पदाधिकारियों की सरकार से दो सत्र में बातचीत हुई है। परंतु दोनों में उनकी मांग को लेकर सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया। ऐसे में कमेटी ने हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है। विकास ने कहा कि उनकी एकमात्र 35400 रुपये वेतनमान की मांग है। इस पर केवल सरकार को निर्णय लेना है। मांग पूरी नहीं होगी तो लिपिक बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed