फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Talking on the phone life was lost due to the grip of the train

रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बिजली निगम कर्मचारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Talking on the phone life was lost due to the grip of the train
रेललाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बिजली निगम कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा गांधी नगर फाटक से कुछ दूरी पर बुधवार देर शाम हुआ। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने मौका मुआयना किया। ट्रेन चालक के अनुसार व्यक्ति फोन पर बात करते हुए लाइन पार कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हुई। उसकी पहचान जगाधरी वर्कशॉप की विष्णु नगर कॉलोनी निवासी कमलदीप के रूप में हुई। वीरवार को मृतक के अंतिम संस्कार में बिजली कर्मचारी यूनियन के तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस के एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर की तरफ से गांधी नगर फाटक से आगे वर्कशॉप की तरफ ट्रेन से कटने के कारण व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जिस पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति जिसकी आयु करीब 36 वर्ष है, अंबाला सहारनपुर डाउन लाइन पर मृत पड़ा है। उसके जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान विष्णुनगर कॉलोनी निवासी कमलदीप के रूप में हुई। इस दौरान उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। यहां कमलदीप के पिता अनिल कुमार ने भी उसकी पहचान की। अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कमलदीप 12 साल से बिजली निगम में काम करता था। वह कन्हैया साहिब चौक स्थित पावर हाउस कार्यालय में तैनात था। बुधवार को कमल ने कॉल करके कहा कि काम ज्यादा होने के कारण वह देरी से आएगा। शाम करीब सात बजे उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार गाड़ी संख्या 04502 ऊना हिमाचल से चलकर सहारनपुर जाने वाली एक्सप्रेस के चालक ने अपने मेमो में घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed