फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Talk of development in 69 colonies, 78 more colonies were cured

अधिकृत 69 कॉलोनियों में विकास की बाट, 78 और कॉलोनियां वैध करने का प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Talk of development in 69 colonies, 78 more colonies were cured
यमुनानगर। अवैध कॉलोनियों को वैध करने में निगम अफसर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जबकि साढे़ तीन साल से अधिकृत 69 कॉलोनियां विकास के लिए तरस रही हैं। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़कें, नालियां और गलियां कच्ची हैं। अब निगम 78 कॉलोनियां वैध करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

साढ़े तीन साल से अधिकृत 69 कॉलोनियों में ढाई साल से मंजूर 22.44 करोड़ के बजट में अटल मिशन फॉर रिजोविनिवेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशनल के तहत गलियां-नालियां बननी हैं, पर दो साल प्रोजेक्ट टेंडर विवाद में लटका रहा और अब भी जिन वार्डों में काम अलॉट हुए वहां अधूरे हैं। अधिकृत 69 कॉलोनियों में विकास नहीं हुआ है। बावजूद इसके नगर निगम अफसर अवैध कॉलोनियों को वैध कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जो 78 और कॉलोनियां अधिकृत करने का प्रस्ताव सदन मंजूरी के बाद सरकार को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट ब्रीफ:
प्रोजेक्ट के तहत वर्ष-2021 में दो बार लगे सिंगल टेंडर पर पार्षदों ने विरोध किया तो दोबारा वार्ड वाइज एस्टीमेट तैयार हुए और सितंबर से दिसंबर के बीच दो बार छह वार्डों के अलग-अलग टेंडर हुए। इनमें वार्ड-1, 5, 11, 12, 21, 22 शामिल हैं। हर वार्ड के टेंडर में 3 से 4 ठेकेदारों की बिड आई, बावजूद इसके पहली बार टेक्निकल बिड तक प्रक्रिया पहुंचने पर टेंडर रद्द कर रिकॉल कर दिए गए। अब छह वार्डों में वार्ड-21 व 12 में वर्क अलॉट होने पर काम शुरू हुए हैं, वह भी बीच में बारिश के सीजन आने के बाद से अधूरे हैं। जबकि अन्य वार्डों में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में दो वार्डों में शुरू हुए काम, बारिश के कारण अधूरे
वार्ड-21 में 228.36 लाख एस्टीमेट पर वर्क अलॉट होने से पेवर ब्लॉक की गलियों व पाइप लाइन डाल अंडरग्राउंड नालियों के निर्माण का 16 अप्रैल-2022 को शिलान्यास हुआ। इसी काम का वार्ड-12 में 222.55 लाख एस्टीमेट पर 19 अप्रैल-2022 को शिलान्यास हुआ लेकिन इन वार्डों में काम शुरू होते ही बारिश का सीजन शुरू हो गया। जिसके खलल से काम दो माह लटके रहे। वार्ड-21 से पार्षद अभिषेक मोदगिल की मानें तो काम धीमी गति से किए जा रहे हैं। कार्य में तेजी लाने की जरूरत है।

विपक्षी पार्षद उठा रहे सवाल
मामले में विपक्षी पार्षद अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस से वार्ड-4 से पार्षद देवेंद्र सिंह, वार्ड-13 से निर्मल चौहान ने कहा कि दशकों पुरानी बसीं 69 कॉलोनियों में अधिकृत होने के तीन साल बाद भी यहां विकास नहीं हुआ।
नई अधिकृत 69 कॉलोनियों में जल्द नालियां और गलियां बनवाई जाएंगी। इसके लिए निगम अफसरों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
जो भी काम अधूरे हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश दिए हैं। इस बारे में लगातार बैठकें लेकर कामों की समीक्षा भी कर रहे हैं।
-आयुष सिन्हा, कमिश्नर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed