फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Talent displayed in painting competition

Yamuna Nagar News: चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Talent displayed in painting competition
व्यासपुर (वि)सरस्वती सीनियर सेकेंडरी बिलासपुर में हरियाणा पुलिस विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क व यातायात नियमों को जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कई विद्यार्थियों ने भाग लिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य चौधरी सुबे सिंह पजेटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

पंजेता ने कहा कि सड़क पर चलना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। मोबाइल फोन का इस्तेमाल वाहन चलाते समय न करें और यातायात संकेतों का पालन करें। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी का प्रमुख कारण लापरवाही और नियमों की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed